Friday, 15 November 2013

ग्रीष्म


ग्रीष्म



धूप जले आंगन में कलियां
बिखर रहीं गुलमोहर की
चला गया ऋतुराज तो क्या?
अब माटी महक रही घर की
सूख गईं नदियां और सरवर
सूख गये कुसुमाकर सब
हरे दूब हो गये हैं धूसर 
पत्ते हरे खड़कते हैं अब
सांय-सांय चलती पुरवाई
सूरज गल के बरस रहा
चारो ओर उदासी छाई
चातक जल को तरस रहा
धूल भरे नैनों में आंधी
अनयास ही मेघ दिखाये
ऋतु की रेश्मी डोर से बांधी
मोती है ये ग्रीष्म बताये।


0 comments:

Post a Comment

Thanks For You Comment